रामनवमी को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, एसडीएम के नेतृत्व में शांति समिति की हुई बैठक 

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, एसडीएम के नेतृत्व में शांति समिति की हुई बैठक 
Facebook WhatsApp

-ड्रोन कैमरा से होगी जुलूस की निगरानी

-जुलूस के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

मोतिहारी। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी  की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया  कि रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया रामनवमी जुलूस के दौरान नशा का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  जुलूस में भाला, गड़ासा एवं अन्य धारदार हथियार वर्जित रहेगा।जिला प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह पर सादे लिवास में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं जुलूस के दौरान जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु ड्रोन कैमरा की भी व्यवस्था की गई है।

जिला नियंत्रण कक्ष से भी रामनवमी के अवसर पर पूरे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।असामाजिक तत्वों पर  निगरानी के निर्देश दिए गये है और पकड़े जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यो ने अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्ण भरोसा दिलाया कि मोतिहारी, जो गंगा- जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, इस बार भी खरा उतरेगा और शांति समिति के सदस्य क्षेत्र में रहकर सभी चीजों पर निगरानी रखेंगे तथा जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page