रामनवमी को लेकर जिले भर में पुलिस का फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर जिले भर में पुलिस का फ्लैग मार्च
Facebook WhatsApp

-एसपी का गाइडलाइन जारी, नही मानने वालो को जाना होगा जेल 

मोतिहारी। रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल मुख्यालय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया इस अवसर पर संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल थे। फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी मनाने का संदेश दिया गया।

.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त आदेश जारी किया है। लिहाजा जुलूस में डीजे, तलवार भाला धारदार हथियार प्रतिबंधित है। डीजे बजाने और हथियार के प्रदर्शन करने वाले पर कड़ी कानूनी कारवाई के निर्देश दिया है। जबकि पूजा समिति पर लाइसेंस की शर्तों के उलंघन पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात बताई है। समूचे जिले में 4000 जवानों की तैनाती की गई है। वहीं 40 क्यूआरटी 

का गठन किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर दंगा और वज्र पार्टी की तैनाती की गई है। सभी जुलूस की ड्रोन और वीडियोकैमरा से रिकॉर्डिंग की जाएगी। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी। अफवाह फैलाने वाले या आपतिजनक पोस्ट करने वाले जेल भेजे जायेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page