मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Facebook WhatsApp

डेहरी आन सोन। समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने में सब को साथ देने का सकल्प को हाथ उठा महिलाओ ने उत्साह के साथ समर्थन दिया lउन्होने सोन के सतही जल का उपयोग कर रोहतास व औरंगाबाद में पेय जलापूर्ति योजना के लिए एनीकट स्थित सोन नदी में निर्मित हो रहे इंटेक बेल व बस्तीपुर में निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति समीक्षा की। बिसैप दो में निर्मित हेलिपेड पर जिले जनप्रतिनिधियों,डीएम उदिता सिंह,एसपी रौशन कुमार उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सोन नदी में उपलब्ध सतही जल के उपयोग हेतु निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य की गुणवत्ता एवं गति का जायजा लिया और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने एनीकट में 1872 में निर्मित सोन नदी में प्रस्तावित वियर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार से ली तथा जल संरक्षण एवं आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने में इस योजना की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3डी मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उन्होने ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का भी निरीक्षण कियाlयोजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाभुकों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रभाव एवं लाभ के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले में कुल 158.59 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 179 योजनाओं का उद्घाटन व 321.5 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 129 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं, जो जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, विकास के विजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और’समृद्धि यात्रा के माध्यम से विकास कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए एक समृद्ध एवं सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री का स्वागत जिले के प्रभारी व राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया l सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित कियाI मंच पर पूर्व सांसद महाबली सिंह, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, जिले के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, स्नेह लता कुशवाहा, आलोक कुमार सिंह, मुरारी गौतम, वशिष्ठ सिंह एमएलसी निवेदिता सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल जदयू के जिला अध्यक्ष विदा चंद्रवंशी समेत भारी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और जीविका दिदिया सभा में मौजूद थीl

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page