बिहार दिवस:गांधी मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग

बिहार दिवस:गांधी मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” कार्यक्रम के तहत बिहार शिक्षा परियोजना एवं शिक्षा विभाग, द्वारा गांधी मैदान, मोतिहारी में एक दिवसीय कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बिहार दिवस के अवसर पर पिछले तीन दिनों से जिले में पेंटिंग, वाद-विवाद, रंगोली, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा था। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन गांधी मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

पूरे कार्यक्रम को  जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी की देख रेख में संपन्न हुआ। उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रहलाद गुप्ता समग्र शिक्षा अभियान, जिला खेल पदाधिकारी  शुभम कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से संचालित किया।

इस अवसर पर शकील अहमद (बीएसएस मीडिया प्रभारी), अरविंद कुमार, सुनिल कुमार, शैलेन्द्र  मिश्र बाबा, अमित कश्यप, भानु प्रकाश एवं रश्मि कुमार, सर्वोत्तम कुमार, अनिवेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से छात्रों में खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिला।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page