सामुदायिक शौचालय अधूरा,मुखिया ने की शिकायत

सामुदायिक शौचालय अधूरा,मुखिया ने की शिकायत
Facebook WhatsApp

-राशि निकासी के बाद भी निर्माण कार्य लंबित, जांच शुरू

पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र के वीरछपरा पंचायत के वार्ड संख्या-09 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत बन रहे सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा है। इस संबंध में मुखिया हेमंत कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि इस योजना का क्रियान्वयन प्रखंड कार्यालय के माध्यम से किया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अभिकर्ता काशी तिवारी और भीम राय को सौंपी गई थी। आवेदन के अनुसार, दोनों अभिकर्ताओं ने योजना की पूरी राशि निकाल ली है, लेकिन शौचालय का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। मुखिया ने इसे गंभीर अनियमितता बताया है, जिससे ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है।

इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहिनी कश्यप ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों आरोपी अभिकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुखिया ने अपने आवेदन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभमिल सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page