इंटर कॉमर्स संकाय में जिले के सेकेंड टाॅपर बनी मानसी
मोतिहारी। श्री महावीर विष्णु हायर सेकेंडरी विद्यालय सेमरा की छात्रा मानसी श्रीवास्तव ने कमाल किया है।मानसी ने 12वीं बिहार बोर्ड की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।
जिले के छपरा बहास लाला टोला की रहने वाली मानसी के मार्गदर्शक कॉमर्स शिक्षक डॉ. नवीन प्रकाश हैं। मानसी अपनी सफलता का श्रेय मां खुश्बू श्रीवास्तव, पिता राकेश कुमार श्रीवास्तव और मार्गदर्शक डॉ. नवीन प्रकाश को दी है। डॉ. प्रकाश ने मानसी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं छपरा बहास लाला टोला गांव में खुशी का माहौल है।
बता दें कि इससे पहले सिहेंश्वर सेमिनरी हायर सेकेंडरी विद्यालय पताही में सेवारत रहते हुए भी डॉ. नवीन प्रकाश के मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राएं बारहवीं बिहार बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में टॉप कर चुके हैं. वर्ष 2019 में अंकिता कुमारी ने 467 अंकों के साथ राज्य में चौथा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था, वर्ष 2021 में मुस्कान ने 447 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था, वर्ष 2022 में सोनू कुमार ने 454 अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया था, वहीं वर्ष 2023 में शब्बा नाज ने 450 अंक लाकर जिले में पहला, सूरज कुमार ने 448 अंक लाकर जिले में तीसरा और विश्राम कुमार ने 441 अंक लेकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया था।

