छौड़ादानों में दो अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी। छौड़ादानों थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पप्पू कुमार लखौरा थाना क्षेत्र के पूरबारी टोला एवं शिवशंकर साह लखौरा ब्रह्मा टोला का निवासी बताया गया है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के आलावे एक बाइक जप्त की गई है। पुलिस का मानना है कि उक्त दोनों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे थे, इसी गुप्त सूचना मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।

