जिले में चला कुर्की महाअभियान,50 से अधिक अभियुक्तो के घर कुर्की
-घोड़ासहन के शटरकटवा गैंग सहित कई थानों के लूट, दहेज हत्या, आर्म्स एक्ट के आरोपियों के घर की हुई कुर्की
पूर्वी चंपारण। जिले में कुर्की अभियान को एक बार फिर से पुलिस कप्तान के निर्देश पर गति दिया गया है। जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ दर्जनों आरोपी और वारंटी के घर कुर्की महाअभियान चलाया गया। जानकारी के मुताबिक पचपकडी थाना दहेज हत्या कांड के अभियुक्तों रुद्र नारायण मिश्र , नीरज मिश्रा . बिंदु मिश्रा देवापूर थाना- पंचपकड़ी के घर का विधिवत कुर्की किया गया lजितना थाना क्षेत्र के शटर कटवा गैंग के अभियुक्त रवि साह बीजबनी के घर पर विधिवत इश्तहार का तामिला किया गया।

सुगौली थाना कांड संख्या 42/09 , धार्मिक एवं सामुदायिक गड़बड़ी फैलाने के अभियुक्त सैफुल्ला पिता छोटे देवान साकिन सुगौली थाना सुगौली जिला पूर्वी चंपारण के घर विधिवत कुर्की किया गया। शिकारगंज थाना कांड संख्या 20 /25 दिनांक 16.01.25 आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त संजय साहनी पिता पुण्यदेव साहनी ग्राम बरदाहा थाना मुफ्फसिल के घर विधिवत कुर्की किया गया। वही आदापुर थाना कांड संख्या-332/2025 के फरार अभियुक्त सुभाष मुखिया पिता चन्द्र देव मुखिया , विपिन मुखिया पिता हीरा मुखिया , गजेन्द्र मुखिया पिता राम नाथ मुखिया , मटर मुखिया, बलिस्टर मुखिया , दोनों पिता स्वर्गीय योगेन्द्र मुखिया हरकटबा, थाना- आदापुर, घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया है।

पुलिस ने पिपरा थाना कांड संख्या 111/24 हत्या के कांड का प्राथमिकी अभियुक्त सीमा देवी पति भोला मांझी खैरी जमुनिया थाना पिपरा एवं पिपरा थाना कांड संख्या 310/19 मॉब लीचिंग , हत्या के फिरार अप्राथमिक होसिला उर्फ होरिल मांझी एवं पप्पू मांझी दोनों सा बैरिया बंजरिया थाना पिपरा जिला-पूर्वी चंपारण के घर विधिवत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई । इसके अलावे बीजधरी थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त बुधन साह उम्र करीब 50 वर्ष पिता मोहर साह सा रामपुर कोडर थाना बीजधरी को मिठाई दुकान में गांजा बेचने के आरोप में 454 गांजा के साथ पकड़ा गया। प्राथमिकि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।

