रहमानिया में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के बाद निकला कैंडल मार्च,दोनों पक्ष ने थाने में की शिकायत

रहमानिया में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के बाद निकला कैंडल मार्च,दोनों पक्ष ने थाने में की शिकायत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रहमानिया मेडिकल सेंटर में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत का मामला गहरा गया है। मृतक परवेज की पत्नी ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।इसी बीच, मृतक परवेज के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने परवेज की आत्मा की शांति और रहमानिया मेडिकल सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान डॉक्टरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

डायरेक्टर ने बुलाई बैठक

विवाद बढ़ता देख रहमानिया मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तबरेज अजीज ने एक आपात बैठक बुलाई। इसमें अस्पताल पर हो रहे हमलों के विरुद्ध नई रणनीति बनाने और आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया गया। यह घटना गुरुवार रात की है, जब ऑपरेशन के बाद छोटा बरियारपुर निवासी परवेज आलम की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में लगभग 12 घंटे तक हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए।
इसके उपरांत, परवेज की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया। दूसरी ओर, रहमानिया मेडिकल सेंटर की ओर से भी छतौनी थाने में हंगामा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।

BINOD SINGH

दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दैनिक भास्कर सहित प्रमुख अखबारों और इंडिया न्यूज़ व टीवी9 भारतवर्ष जैसे नामचीन चैनलों में कार्यानुभव। वर्तमान में सन्मार्ग और नया इंडिया दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ...

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page