गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और औद्योगिक कॉरिडोर का हाेगा निर्माण, धार्मिक पर्यटन-रोजगार को मिलेगा नया आयाम

गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और औद्योगिक कॉरिडोर का हाेगा निर्माण, धार्मिक पर्यटन-रोजगार को मिलेगा नया आयाम
Facebook WhatsApp

पटना/गयाजी/औरंगाबाद। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोक्ष धाम गयाजी में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गया में डेढ़ हजार एकड़ से ज्यादा भूमि में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, राज्य में एक करोड़ नौकरी-रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूरा करने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि पहले पटना से गया पहुंचने में करीब पांच घंटे लगते थे और शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस करते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है लोग रात में भी बेफिक्र होकर आवागमन कर रहे हैं। पटना से गया डेढ़ से दो घंटे में पहुंचा जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गया क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर खेती नहीं हो पाती थी, लेकिन अब सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से यहां की जमीन उपजाऊ बन गई है और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि गया में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना भी की गई है, जिससे कृषि और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की मजबूत नींव रखी है। वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उस समय राज्य में केवल 6 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो करीब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर हैं।

बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, आज 2 करोड़ 16 लाख उपभोक्ता हैं। राज्य में 23 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं, पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय कर रही हैं। हर प्रखंड में हाईस्कूल निर्माण के बाद अब बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से पलायन रोकने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

औरंगाबाद के बारुण स्थित मुंशी बिगहा में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा-जिस औरंगाबाद में नक्सल समस्या की वजह से लोग शाम पांच बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। वहां एनडीए के न्याय के साथ सुशासन में बिहार पूरी नक्सल मुक्त है।

नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 2005 से बिहार के समृद्दि का रास्ता खोला। अटलबिहार वाजपेयी के सरकार में उन्होंने अलग-अलग मंत्रालय का कार्य संभाला तब यहां से गुजरने वाली जीटी रोड का स्वरूप बदलना शुरू हुआ। आज बिहार में सड़कों का जाल बिछा है।

औरंगाबाद से गुजरने वाली बनारस से रांची तक नई फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

बिहार में तेजी से निवेश हो रहा है। 40 हजार करोड़ से रुपये से ज्यादा सड़क निर्माण में खर्च हो रहा है। जिस प्रदेश में कभी महज 6 मेडिकल कॉलेज था वहां औरंगाबाद समेत सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

श्री चौधरी ने एकबार फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page