हार्डवेयर व्यवसायी के घर अपराधियो ने की अंधाधुध फायरिंग

हार्डवेयर व्यवसायी के घर अपराधियो ने की अंधाधुध फायरिंग
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि थाना इलाके के उज्जैन लोहियार गांव में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने दहशत फैलाते हुए हार्डवेयर व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

फायरिंग की इस घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधी देवराहा बाजार की ओर से आए और सीधे कामता मिश्र के दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घटना के समय घर में कामता मिश्र की पत्नी और उनकी दो बेटियां मौजूद थीं. फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी तेजी से गायघाट बाजार की ओर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कामता मिश्र अपने गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे। गनीमत रही कि वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है,कि इस घटना के पूर्व भी 30 मार्च 2025 को दिनदहाड़े अपराधियों ने गायघाट चौक स्थित उनकी हार्डवेयर दुकान में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी।

उस हमले में कामता मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा था। लेकिन अब दोबारा हुई इस फायरिंग ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है। घटना की सूचना पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार और हरसिद्धि थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page