नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्सौल का पथ संचलन,स्वयंसेवको पर लोगों ने की पुष्प वर्षा 

नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्सौल का पथ संचलन,स्वयंसेवको पर लोगों ने की पुष्प वर्षा 
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  नवसंवत्सर के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रक्सौल द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेष में अनुशासित रूप से नगर में संचलन कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आर्य समाज मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुई। 

शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वयंसेवकों पर घरों के छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संयोजक  कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार जी ने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर हिन्दू समाज को संगठित करने का महान कार्य किया, जो आज विश्व स्तर पर एक सशक्त संगठन के रूप में स्थापित है। 

कार्यक्रम में विभाग संचालक सह जिला कार्यवाह दुर्गेश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख आशीष अंकित, जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार, नगर विस्तारक हिमांशु कुमार, नितेश कुमार (नोटरी पब्लिक) मुख्य शिक्षक, नगर कार्यवाह अमरेन्दम् पाण्डेय, शारीरिक प्रमुख भरत कुमार, रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, सुनील कुमार, बैकुंठ बिहारी सिंह, चैतन्य कुमार,, मनोज कुमार, सूरज कुमार, सुबोध कुमार, धीरज कुमार, प्रशांत कुमार, राजकुमार गुप्ता एवं हेमंत वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page