अपर महानिदेशक ने किया सशस्त्र सीमा बल का 71वीं वाहिनी मुख्यालय का भ्रमण
-बल व जवानों को कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरित किया
पीपराकोठी। 71 वीं वाहिनी एसएसबी के प्रांगण में गुरुवार को लेखा लोहानी (भा.पु.से.) अपर महानिदेशक बल मुख्यालय एसएसबी नई दिल्ली पहुंच कर भ्रमण किया। उनके वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में आगमन पर प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सम्मान गार्ड (विशिष्ट सलामी) देकर उनका स्वागत हुआ। उनके द्वारा वातावरण को सुंदर और शांत बनाये रखने हेतु फलदार पौधारोपण किया गया।
भ्रमण के दौरान अपर महानिदेशक ने जवानों के कार्य-निष्पादन, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान विशेष सैनिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। वाहिनी के कार्यक्षेत्र के बारे में उन्होंने प्रशासनिक एवं परिचालन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं जवानों से संवाद स्थापित किया तथा उनके सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अपने संबोधन में जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। विशेष सैनिक सम्मलेन में बताया गया कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल की सीमा खुली है, भारत -नेपाल के साथ बेटी- रोटी का सम्बन्ध पुराना है। नेपाल का खुला अंतराष्ट्रीय सीमा बहुत ही सम्बेदंशील है जिसके द्वारा बहुत सारे अबैध गतिविधियों को रोकने हेतु 24 घंटे एसएसबी द्वारा निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों की मजबूती अनुशासन, प्रशिक्षण एवं समन्वय पर आधारित होती है। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरोज कुमार ठाकुर (भा.पु. से.) उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी. मुज़फ्फरपुर, वाहिनी के डॉ. राजेश कुमार ( कमांडेंट चिकित्सा ), नीरज कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ,अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

