महिला एवं बाल विकास निगम की तत्परता से टली बाल विवाह 

महिला एवं बाल विकास निगम की तत्परता से टली बाल विवाह 
Facebook WhatsApp

​कल्याणपुर। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित महिला हेल्पलाइन 181 को मिली  सूचना के बाद फौरी कार्रवाई के तहत एक बाल विवाह को रोक दिया गया।

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, वन स्टॉप सेंटर और कल्याणपुर थाना  पुलिस के साथ कार्रवाई में सफलता मिली है। मामले में स्थानीय मुखिया लालपरी देवी की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ एक आपात बैठक आयोजित की गई।  तत्पश्चात दहेज मुक्त विवाह का निर्णय के साथ ही लड़की की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त शादी कराने लिखित दोनों पक्षों से लिया गया। भरवाया गया।

वहीं  विवाह 20-01-2027 से 31-01-2027 के बीच संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। जबकि शादी संपन्न होने के बाद इसकी विधिवत सूचना वधु पक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर,  को उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर पुलिस प्रशासन के एएसआई सुनील कुमार भगत,जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ रितेश कुमार, वन स्टॉप सेंटर के शशि प्रकाश यादव मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page