डीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा के बाद छात्रहित में कार्य करने का निर्देश दिया 

डीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा के बाद छात्रहित में कार्य करने का निर्देश दिया 
Facebook WhatsApp

-संभावित भीषण गर्मी से निजात के लिए बिजली, पंखा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश 

मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग,  की समीक्षात्मक बैठक  की गयी। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा.शि. एवं समग्र शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम.पोषण योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी संभाग प्रभारी, बिहार शिक्षा परियोजना आदि मौजूद थे।

कार्यों की समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भीषण गर्मी की संभावना को देख सभी विद्यालयों में बिजली, पंखा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुदृढ़ कर लें। असैनिक संभाग अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का नियमित अनुश्रवण,  विद्यालयों में अष्ठिापित एवं अधिष्ठापन किये जा रहे स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की नियमित अनुश्रवण, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र में लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति का निर्देश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्राप्त आवेदनों का समय पर सभी स्तरों से सत्यापन कराने का निर्देश दिया।

जबकि ज्ञानदीप पोर्टल पर समाज के अभिवंचित वर्ग एवं बीपीएल कोटि के बच्चों के नामांकन के  प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का शत्-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं निजी विद्यालयों के प्रस्वीकृति के लिए ई-संबंधन पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर सत्यापन करने का भी दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page