घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम जाने का झंझट खत्म 

घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम जाने का झंझट खत्म 
Facebook WhatsApp

-नंबर लगाने के बाद  होम डिलीवरी के माध्यम से मिलेंगे गैस सिलेंडर 

-सभी एजेंसियों में पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस उपलब्ध होने का प्रशासन ने किया दावा 

-किसी भी तरह की परेशानी के लिए नियंत्रण कक्ष को सूचित कर सकेंगे उपभोक्ता 

पूर्वी चंपारण। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जानकारी जिलाधिकारी की ओर से सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी है। बताया गया है कि जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए इण्डेन के कुल 56 वितरक हैं, जिनके पास वर्तमान तिथि में कुल 13064 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है। भारत गैस के कुल 28 वितरक हैं, जिनके पास कुल 5625 घरेलू गैस सिलिंडर स्टॉक में है। हिंदुस्तान पैट्रोलियम गैस के कुल 31 वितरक हैं, जिनके पास आज की तिथि में कुल 12293  घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिला में तीनों गैस एजेंसी के पास आज की तिथि में 30982 गैस सिलेंडर के स्टॉक उपलब्ध है।

गुरुवार के दिन तीनों एजेंसी को मिलाकर कुल 13144 की बुकिंग की गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को कुल 15142 घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई । वर्तमान तिथि में जिला में स्थित बॉटलिंग प्लांट से कुल 14919 सिलेंडर डिस्पैच किए गए हैं। सभी गैस कंपनी के एजेंसी के स्टॉक की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे  जिला में निरंतर की जा रही है। 

प्रखंड,अनुमंडल एवं जिला स्तर पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। जिला के सभी छः अनुमण्डल पदाधिकारी  अपने-अपने  क्षेत्रान्तर्गत औचक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई कर रहे है। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलिंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी / आपूर्ति निरीक्षको के द्वारा सभी गैस वितरको की लगातार जांच की जा रही है।  गैस वितरक के गोदाम पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

अनुमण्डल अन्तर्गत धावा दल का गठन किया गया है। जबकि गैस वितरक एजेंसी के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित कराएं। स्पष्ट निर्देश है कि अब किसी भी उपभोक्ताओं को गैस गोदाम से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं दी जाएगी। किसी भी तरह की परेशानी के निदान के लिए उपभोक्ता जिला नियंत्रण में फोन कर सकेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page