ईद,रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक
-प्रशासन ने सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की
पीपराकोठी। रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्वों के मद्देनजर बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने की, जिसमें बीडीओ मोहिनी कश्यप भी उपस्थित थी।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
बीडीओ मोहिनी कश्यप ने भी लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने और प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किये जाएंगे। जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसआई आदित्य कुमार भारद्वाज, नंदलाल पासवान, ज्योति महतो, एएसआई राकेश पाल, मुखिया उपेंद्र पासवान, जितेंद्र यादव, कुणाल पटेल, सरपंच मनोज कुमार, विश्वनाथ यादव, गरीब राय, उप सरपंच रामेश्वर राय, मो. एकराम, क्यामुद्दीन चिश्ती, मो. याकूब, रुदल पांडेय, संजय गिरी, अजीत कुमार पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे।

