पुलिस की नजर से फरार चल रहे दो गिरफ्तार

पुलिस की नजर से फरार चल रहे दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सिकरहाना।जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जितना थाना पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे  न्यायिक हिरासत में भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितना थाना क्षेत्र के घोगिया और बरहरवा गांव में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में  घोगिया गांव से नौशाद अंसारी पिता सैयद अंसारी और बरहरवा गांव से रविंद्र शाह उर्फ वीरेंद्र शाह पिता सतनारायण शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। जितना अपर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि दोनों आरोपित काफी समय से न्यायालय के वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया गया।  जितना अपर थाना अध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपितों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page