एसडीओ का तीन होटलों में छापा, सात घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, संचालक पर प्राथमिकी

एसडीओ का तीन होटलों में छापा, सात घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, संचालक पर प्राथमिकी
Facebook WhatsApp

-छापेमारी से शहर के होटल संचालकों में हड़कंप 

-कमर्शियल गैस के बदले घरेलू गैस उपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई:   निशांत सिहार

मोतिहारी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने बुधवार की संध्या में शहर के मीना बाजार अंतर्गत गांधी चौक स्थित दो मीट दुकानों में छापेमारी कर सात घरेलू गैस के सिलेंडर को जप्त किया। एसडीओ की कारवाई से शहर भर के होटल संचालकों में हड़कंप व्याप्त हो चला है।

कारवाई के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर  कृष्णकांत शामिल थे। छापामारी गांधी चौक स्थित जमुना होटल एवं अन्य दो होटलों में किया गया। बरामद सिलेडर को जब्त कर संचालको के विरूद्ध कारवाई का निर्देश दिया गया।

 

इस सबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है  कि सिलेंडर की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। गैर कानूनी तरीके से कोई भी होटल एवं ठेला पर फास्ट फूड वाले घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग, कमर्शियल कार्य में नहीं करें।

इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा एवं पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू है, लोग घबराए नहीं एवं जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर के लिए अपना नंबर लगाएं। सिलेंडर के लिए गैस गोदाम पर नहीं जाएं सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page