पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बेतिया बायपास स्थित एक रिसॉर्ट में पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कमेटी का चुनाव हुआ। चुनाव के बाद नवीन मिश्रा जिला अध्य्क्ष, अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष, व सचिव सहित सभी पदो पर रविवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इनके अतिरिक्त अय्याज अहमद, जिला संयुक्त सचिव और कन्हैया प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए। उल्लेखनीय है कुछ दिनों पूर्व जिला अध्य्क्ष निजी कारणों से अपना त्यागपत्र दे दिए थे। जिला उपाध्यक्ष का पद भी कुछ दिनों से रिक्त था।कोषाध्यक्ष भी बैठकों और क्रिकेट की गतिविधियों में नहीं आ रहे थे। फलस्वरूप जिला कमेटी ने बीसीए को हो रही परेशानियों से अवगत कराया तथा आगे एसोसिएशन के कार्यों को सुचारू संचालन हेतु मंतव्य कि मांगा की।

बीसीए ने अपने बैठक में इस विषय पर परिचर्चा कर पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन को भंग करते हुए पूर्वी चंपारण में क्रिकेट गतिविधि को तत्काल संचालित करने के लिए निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ कमिटी का गठन करने के लिये रेफर किया, तत्पश्चात तदर्थ कमिटी का गठत किया गया। जिसके अध्य्क्ष बसंत जायसवाल और अमित सेन संयोजक तथा विजय कुमार सदस्य बनाये गए।

उक्त कमिटी ने बीसीए के निदेर्शानुसार चुनावी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए श्रीदक्ष कायस्थ, अधिवक्ता सिविल कोर्ट को चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त करने से सम्बंधित पत्र बीसीए को लिखा। बीसीए से मंजूरी पत्र प्राप्त होने के बाद चुनावी प्रकिया शुरू किया। चूंकि सभी पदों पर एकल नामांकन हुआ था, जिसे स्क्रूटनी में सही पाया गया। नतीजतन सभी पदों पर 11 नामांकन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियो के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभाकर जयसवाल अमित कुमार सेन, बसंत जयसवाल विजय कुमार, शम्भू यादव, हरप्रीत सिंह प्रिंस, सुबोध कुमार, संजय कुमार टुन्ना, विश्वनाथ कुमार, रवि कुमार, मधुरेंद्र सिंह, सोनल सरस्वती, अमित कुमार गुड्डू, संत कुमार, रितेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव फर्जीः ज्ञानेश्वर

मोतिहारी। एक स्थानीय होटल में ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न करवाया गया, जो विधि सम्मत नहीं था। वोटर्स को इसकी जानकारी अंतिम समय में दी गई। लिहाजा बतौर वोटर जब मै जब वहां चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचा तो 2 घंटे इंतजार के बाद भी चुनाव अधिकारी सहित एडहॉक कमिटी का कोई सदस्य नहीं नहीं मिला। पूर्व सचिव से जब पूछा गया तो वो भी बंगले झांकने लगे। बताया है कि कन्वेनर गवर्निंग काउंसिल बीसीए यह चुनाव अवैध है। फलस्वरूप इस चुनाव को कोर्ट में ले जाया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page