एनएच-27 पर ओवरटेक करने में बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 यात्री घायल

एनएच-27 पर ओवरटेक करने में बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 यात्री घायल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नेशनल हाईवे-27 पर रविवार को डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरोतर पहल स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास मलंग बाबा मंदिर के सामने ओवरटेक करने के चक्कर में बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 10 यात्री घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए रामपुर खजुरिया चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि कई का इलाज अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार “मां वैष्णो”ट्रैवल्स नामक यात्री बस रक्सौल से मोतिहारी होते हुए पिपरा कोठी के रास्ते गोपालगंज और सिवान जा रही थी।

बस जैसे ही सरोतर पहल स्थित पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार सड़क पर बस के पीछे दो ट्रक चल रहे थे। सबसे पीछे चल रहे ट्रक ने पहले आगे वाले ट्रक में टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित होकर वह बस से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों अनियंत्रित हो गए। हादसे में बस सड़क किनारे पलट गई। बस का आधा हिस्सा सड़क पर और आधा हिस्सा सड़क के बाहर लटक गया, जबकि ट्रक करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर दो-तीन बार पलट गया। किसी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

ट्रक लकड़ी का भूसा लोड कर पिपरा कोठी से गोपालगंज की ओर जा रहा था। वहीं सबसे पीछे वाला ट्रक, जिसने पहले टक्कर मारी थी, उसका ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

घायलों में मोतिहारी के रघुनाथपुर निवासी सुनैना देवी और शांति देवी शामिल हैं। इसके अलावा बहराइच जिले के एक सरदार तथा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी निवासी लाल बाबू साह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ गोपालगंज के थावे मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस परिवार में संगीता देवी, कांति देवी और रिंकी देवी भी घायल हुई हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page