पूर्वी चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर अमृत भारत ट्रेन से टकराई कार; बाल-बाल बचे लोग

पूर्वी चंपारण में टला बड़ा रेल हादसा, रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर अमृत भारत ट्रेन से टकराई कार; बाल-बाल बचे लोग
Facebook WhatsApp

रक्सौल। बिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गयी।रक्सौल-सीतामढ़ी-रेलखंड पर एक कार ट्रेन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल प्रखंड के नोनियाडीह गांव के समीप एक कार BR 07AE 0353 रेलवे ट्रैक पार करते समय वहां से गुजर रही अमृत भारत ट्रेन (015562 डाउन) से टकरा गई। जिसमे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की गति तेज थी और कार चालक समय रहते वाहन को पूरी तरह ट्रैक से नहीं हटा सका। हालांकि टक्कर के बाद भी किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ के जवान तथा रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार टक्कर के बाद कार रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि वाहन चालक द्वारा जल्दबाजी में ट्रैक पार करने के प्रयास के कारण यह हादसा हुआ।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के बावजूद रेल परिचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गई और रेल यातायात सामान्य बना हुआ है।

इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय पूरी सावधानी बरतें ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page