78 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।जिले में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सूखे नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा थाना अन्तर्गत एनएच-28ए स्थित सेमल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक काले रंग के SUV500 कार रजि नं0-UP32EU के पिछले डिक्की में बने तहखाने में छिपाकर रखे 13 प्लास्टिक के पन्नी से लपेटा हुआ गांजा बरामद किया है।जिसका वजन 78 किलोग्राम बताया गया है।पुलिस ने इस दौरान एक तस्कर को भी दबोचा है।

जिसकी पहचान राजेश मांझी, पिता नगीना मांझी, ग्राम बलुआ,थाना-पहाड़पुर, जिला-पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद,इंस्पेक्टर अनुज कुमार पाण्डेय, पवेर्षी पदाधिकारी रामगढ़वा,एसआई राजीव कुमार साह, सह थानाध्यक्ष, रामगढ़वा,परिक्ष्यमान एसआई सुमित कुमार प्रसाद, रामगढ़वा थाना,चौकीदार 1/6 प्रमोद कुमार यादव,
चौकीदार 1/2 मनिल कुमार,चौकीदार 2/12 देवेन्द्र कुमार, रामगढ़वा थाना शामिल थे।

