हथियार के बल पर 10 हजार की लूट,एक गिरफ्तार
कोटवा।थानाक्षेत्र के बनवीरवा गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को रोक कर उसके साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये आदि लूट लिया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित युवक हरसिद्धि के दमोवृति गांव निवासी देशराज कुमार ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह अपने मित्र के साथ सेमरा से अपने गांव दमोवृति जा रहा था।संध्या 7.30 बजे बनवीरवा गांव के समीप 5 लोगों ने जबरन रोककर पिस्टल दिखा कर मेरे मित्र के पास से 10 हजार रुपया और मेरे पास से रुपया,चेन आदि छीन लिया।इस घटना को एक आदमी देख रहे थे।अगले दिन सुबह बनवीरवा चौक के समीप अपने परिवार और स्थानीय लोगों के साथ आया तो स्थानीय वीरेंद्र राय ने अपराधियों की पहचान कर बताया की घटना में सिरसिया के सिकंदर कुमार,मठबनवारी के मुन्ना ठाकुर और कल्याणपुर खास के सत्येंद्र कुमार के अलावे दो की पहचान नही हो सकी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।थानाध्यक्ष प्रत्युष कुमार विक्की ने बताया कि आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है।इस घटना के सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
प्रभात रंजन मुन्

