स्वतन्त्रता सेनानी बाबू लोमराज सिंह की जन्म भूमि पर चंपारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारी शुरू
-25,26 एवं 27 मार्च को होगा महोत्सव
-20 से अधिक विभागों का लगेगा स्टॉल
मोतिहारी। महात्मा गांधी ने चम्पारण आगमन के बाद अपनी पहली यात्रा किसान नेता लोमराज सिंह के गांव जसौली पट्टी के लिए की थी। उस स्मृति में आयोजित होने वाले चम्पारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारी बैठक निधि कुमारी प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग एवं अनुमंडल प्रशासन सदर के नेतृत्व में 25,26 एवं 27 मार्च को चंपारण सत्याग्रह महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए गांव गांव में प्रचार प्रसार जरूरी है।
इसके पहले गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार ने बैठक में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और महोत्सव एवं गांव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गांधी जी चम्पारण आगमन के बाद पहली यात्रा जसौली पट्टी के लिए की थी, उस स्मृति में 2000 ई से महोत्सव किया जाता है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने महोत्सव को आकर्षक बनाने में स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा किया।

महोत्सव के अवसर पर तीनों दिन स्वास्थ,परिवहन, श्रम, शिक्षा, जीविका, बाल विकास परियोजना, उत्पाद, डाक, पशुपालन, उद्योग, अग्निशमन, आपूर्ति, बिजली, मत्स्य, प्रखण्ड एवं राजस्व, कृषि, सामाज कल्याण, जी राम जी के साथ अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य मानस ने की। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी कला संस्कृति फहद सिद्दिकी, परिवहन विभाग के संजय कुमार, डॉ. गौरव, थानाध्यक्ष करण सिंह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, अरुण पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रमाकांत पाण्डेय, रामश्रेष्ठ बैठा, अशोक कुमार सिंह, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने महोत्सव को सफल बनाने का सुझाव और हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

