सदर एसडीएम की छापेमारी में गैस रिफलिंग करते दुकानदार गिरफ्तार
गैस की नहीं है किल्लत अफवाह से बचेः निशांत सिहारा
मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी अंतर्गत गैस एजेंसीयों का अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा के द्वारा स्थलीय जांच की गई एवं एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया गैस का जो दर निर्धारित है, उसी दर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करें। अतिरिक्त राशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने नंबर लगा रखा है, उनकी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है कि गैस सिलेंडर के आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है।
अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि ईदगाह रोड, मठिया जिरात स्थित चंपारण जनरल स्टोर में गैस की अवैध तरीके से रिफीलिंग की जा रही थी। वहां से तीन खाली सिलेंडर और एक सिलेंडर जिसमें 7- 8 किलो गैस था। वहां से 4 नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर भी जप्त किए गए हैं। चंपारण जनरल स्टोर के संचालक आसिफ अनवर को गिरफ्तार कर दुकान को सील कर दिया गया।
दुकान को सील कर दिया गया है।

