अगवा नाबालिग लड़की के साथ अपहरणकर्ता युवक गिरफ्तार

अगवा नाबालिग लड़की के साथ अपहरणकर्ता युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

 

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व अगवा हुई नाबालिग लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस ने पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने अगवा नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया, वहीं अपहरणकर्ता युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह छापेमारी हरसिद्धि थाना की दारोगा शिखा कुमारी के नेतृत्व में नौतन पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी मदन राम के पुत्र सुंदरदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस बरामद नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच कराने में जुटी हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग लड़की को लेकर बेंगलुरु चला गया था। होली के मौके पर वह लड़की को लेकर अपनी मौसी के घर आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि नवंबर 2025 में लड़की घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page