गैस की कालाबाजारी पर रोक को लेकर सख्त हुए एसपी

गैस की कालाबाजारी पर रोक को लेकर सख्त हुए एसपी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत होने की सूचना लगातार चलने के बाद जिले में इसके कालाबाजारी करने वालो की भी चांदी कटने लगी है। लोग भले ही परेशान  हो रहे है पर ब्लैकमेलर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

इस बीच  मोतिहारी पुलिस ने गैस की कालाबाजारी के विरुद्ध कमर कस लिया है। लिहाजा एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। वही उन्होंने लोगों से अपील की है कि कही भी गैस की कालाबाजारी की जानकारी मिले तो सीधे उन्हें या आसपास के थाने को सूचना दें।

उन्होंने आमजनों के साथ-साथ मीडिया के लोगों को भी जागरूक रहने को कहा है। मोतिहारी एसपी का मोबाइल नंबर 9031827100 पर संपर्क किया जा सकता है। जाहिर है एसपी के तल्तेख तेवर से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page