पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष लाइन हाजिर,अशोक साह को कमान
मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने डीआईजी चंपारण रेंज हरि किशोर राय से अनुमंदनोपरांत यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पर पुलिस दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने , कोर्ट के कार्यों में ढिलाई , आमजनों से भी तालमेल और व्यवहार में अनियमितता सरीखे कई आरोप सामने आने के बाद डीएसपी पकड़ीदयाल को जांच की जिम्मेदारी दी गई, जहां आरोप सही पाये जाने पर एसपी श्री प्रभात द्वारा कारवाई की गई है। बता दे कि हाल ही में पुलिस निरीक्षक अशोक साह को थानाध्यक्ष पकड़ीदयाल की कमान सौंपी गई थी, ऐसे में उनके विरुद्ध इस कारवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

