दो व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर बाणिज्य कर विभाग ने की छापेमारी
टैक्स चोरी को लेकर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप
मोतिहारी। जीएसटी विभाग की विशेष टीम ने बड़े पैमाने पर जिले में छापेमारी की है। राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), मुजफ्फरपुर, वाणिज्य कर विभाग के निर्देशानुसार छापेमारी में कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों और बोगस बिलिंग संबंधी तथ्य के आधार पर मोतिहारी के दो प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आभा इन्दरप्राईजेल एवं पान और वर्क कनेक्ट प्रा० लि० का निरीक्षण किया गया।
छापेमारी दल द्वारा मौके पर ही व्यापारिक खाता बही कर बीजक, बैंक स्टेटमेन्ट, भौतिक स्टॉक जब्त किये गए। छापेमारी की जानकारी मिलते ही अन्य कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। छापेमारी दल द्वारा 1 करोड़ रुपये से अधिक की संभावित कर थोरी का प्रारंभिक खुलासा किया गया है।
फिलहाल अधिकारियों द्वारा जाँच जारी है। संतोष कुमार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), पूर्वी चम्पारण ने बताया कि उक्त दोनों व्यवसायियों द्वारा छड सिमेन्ट का बोगस बिलिंग करते हुए ठेकेदारी/कार्य-संवेदकों को फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का हस्तांतरण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों द्वारा गलती स्वीकार करते हुए फिलहाल 60 लाख रूपये का जीएसटी भुगतान कर दिया गया है।
छापेमारी के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों पर जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत सक्षम प्राधिकार द्वारा कर, ब्याज एवं पेनल्टी की राशि चार्ज कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2025-26 के अंतिम माह मार्च-2026 में सभी व्यवसायी विधिसम्मत् ससमय जीएसटी विवरणी दाखिला एवं कर भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे ।

