तुरकौलिया के बैरिया बाजार से गांजा व पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा व देशी पिस्टल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कवलपुर गांव के वीरेन्द यादव का पुत्र चंदन कुमार है।
पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ के दौरान अपने साथी के नाम का खुलासा भी किया है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि बैरिया बाजार के मोहन प्रसाद के पुत्र अर्जुन कुमार ने नेपाल से गांजा लाकर उसे रक्सौल बस स्टैंड के पास दिया था।
सीओ संतोष कुमार के समक्ष बरामद मादक पदार्थ(गांजा) का तौल किया गया। तौल के दौरान गांजा 1.100 किलोग्राम हुआ। जो काले रंग के प्लास्टिक मे लपेटा हुआ था। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरिया बाजार पर एक लड़का मादक पदार्थ (गांजा) लेकर खड़ा है।
सूचना पर दरोगा रामसेवक सिंह पुलिस व सैफ बल के साथ पहुँचे। जहां एक युवक पुलिस बल को देखकर अपने हाथ मे लिए झोला लेकर भागने लगा। पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा। हाथ मे लिए झोला के बारे में पूछने पर बताया कि इसमें गांजा है। इसके बाद वजन मापने वाला मशीन मंगवाया गया। सीओ संतोष कुमार के निर्देश पर विधिवत झोला की तलाशी ली गई। झोले में काले रंग के प्लास्टिक के अंदर गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। वही बदन की तलाशी ली गई तो पैंट के आगे कमर में खोसा हुआ एक पुराना देशी पिस्टल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथही उसके एक अन्य सहयोगी तस्कर के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

