शराब के साथ दो तस्कर सहित छः शराबी गिरफ्तार
मोतिहारी। जीतना थाना पुलिस ने थाना के अलग-अलग क्षेत्रों से 54 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर सहित छः लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। जीतना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि छौंड़ादानों थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी भोलाराम राम के पुत्र मुकेश राम, सिमरिया गांव निवासी लालबाबू शाह के पुत्र शिवनारायण शाह, एकडरी गांव निवासी प्रभु राय के पुत्र विकाश कुमार , घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गोवरिया गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र राकेश यादव, राजन राय के पुत्र प्रभु राय, सुगौली थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव निवासी वीर बहादुर शाह के पुत्र नंद किशोर कुमार, लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया गांव निवासी देवव्रत मिश्रा के पुत्र राहुल मिश्रा, भाग्य नारायण के पुत्र राजा बाबू सहित समामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

