शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में 40 शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में 40 शिक्षक हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में शिक्षक गौरव सम्मान समिति द्वारा आयोजित शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम में शुक्रवार को 40 शिक्षक सम्मानित किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक डा.अतुल कुमार ने किया। संचालन एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ० अरुण कुमार ने की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० अतुल कुमार ने अपने वक्तव्य से अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक सम्मान का यह दूसरा फेज है। प्रथम फेज का आयोजन 6 सितंबर को हुआ था और तृतीय फेज के कार्यक्रम का आयोजन निकट भविष्य में किया जायेगा।उन्होने कहा कि बेहतर समाज निर्माण में एक शिक्षक की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है।ऐसे में समिति ने तय किया है,कि चरणबद्ध तरीके सभी सरकारी,गैर सरकारी व कोचिंग शिक्षको को सम्मानित किया जायेगा।

ततपश्चात कार्यक्रम के संयोजक अनिल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज हम जो इस कार्यक्रम की परिकल्पना कर पाए इसमें भी किसी शिक्षक की ही भूमिका है, जिन्होंने हमें तराश कर इस लायक बनाया कि इस मंच पर खड़ा हो सकूंँ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो०(डॉ०) प्रसून दत्त महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी बिहार ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमें मुक्त कर सके। हमारे ग्रन्थों में वर्णित है कि गुरु वह होता है जो अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दे। हमें ऐसा होना चाहिए कि हमारे व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो कर उसका अनुसरण कर सकें।
मोतिहारी से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page