बनिया पट्टी सेवा केंद्र में दीपावली मिलन का भव्य आयोजन

बनिया पट्टी सेवा केंद्र में दीपावली मिलन का भव्य आयोजन
Facebook WhatsApp

– घर की सफाई के साथ मन की सफाई भी जरूरी : बीके विभा

मोतिहारी। नगर के बनिया पट्टी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग भट्ठी से हुई।

इसके बाद मुरली क्लास तथा भोग अर्पण किया गया। दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा, बीके अशोक वर्मा, बीके हरिशंकर, बीके अनीता एवं बीके पूनम ने कहा कि रावण पर भगवान श्रीराम की विजय के उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों ने दीपावली मनाई थी। उसी परंपरा का यादगार आज भी दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि दीपावली के अवसर पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन इसके साथ ही अपनी आंतरिक स्थिति की सफाई भी जरूरी है। मन के अंदर छिपी कमियों, कमजोरियों और विकारों को समाप्त करके ही संपूर्णता की ओर बढ़ा जा सकता है।

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर संकल्प लिया कि अपने अंदर की रावण रूपी सूक्ष्म कमियों और कमजोरियों को समाप्त कर नई दुनिया में जाने के योग्य बनेंगे। कार्यक्रम में बीके वीणा, इंतजारुल, संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र सिन्हा, बीके अनीता, बीके शिपूजन, बीके पूजा, बीके प्रभु भाई सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित थे। समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर दीपावली मनाई तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page