एसबीआई के फील्ड ऑफिसर की बैंक में काम के दौरान हुई मौत
-फील्ड ऑफिसर नीरज मुंगेर के थे निवासी
सुगौली। शहर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाजार शाखा के फील्ड ऑफिसर नीरज चौधरी (42)की बैंक में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि शाखा प्रबंधक वरुण निश्छल ने की है। बताया कि रोज की तरह नीरज शुक्रवार को बैंक आये और अपना काम शुरू किया। इस बीच शौच गए, जहां से आकर अपने टेबल पर अपना काम देखने लगे।इसी बीच अपने सहकर्मी से सिर में चक्कर आने की बात कही और थोड़ी देर बाद बेहोश होकर कुर्सी से गिर गए।आनन-फानन में
उन्हें सुगौली के एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने चिंताजनक स्थिति देख उन्हें मोतिहारी भेज दिया। मोतिहारी में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि वे मुंगेर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

