नगर परिषद रक्सौल की सामान्य बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय 

नगर परिषद रक्सौल की सामान्य बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद कार्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में नगर परिषद रक्सौल की सामान्य बोर्ड बैठक कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। वर्ष 2026 की यह दूसरी बोर्ड बैठक रही, जिसमें मुख्य रूप से चार एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।  शुरुआत पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा एवं संपुष्टि से हुई। समीक्षा के दौरान सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। 

नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बोर्ड सदस्यों को बताया गया कि सफाई कार्य के लिए एनजीओ को टेंडर देने की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी के माध्यम से नियमित सफाई कराई जाएगी। 

तीसरे एजेंडा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा हुई। बजट की प्रस्तावित प्रति सभी पार्षदों को उपलब्ध कराई गई। कई पार्षदों ने विकास योजनाओं के लिए राशि बढ़ाने का सुझाव दिया। इस पर निर्णय लिया गया कि आवश्यक संशोधन कर बजट को पुनः सदन के पटल पर रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 अरब 92 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बैठक में कुल 22 सदस्यों ने भाग लिया। पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 बैठक में पार्षद डिंपल चौरसिया, सोनू कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, धनश्याम प्रसाद, मो. अब्बास, रवि कुमार गुप्ता, कुंदन सिंह सहित सीटी मैनेजर अविनाश कुमार राव, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, कनीय अभियंता राज कुमार राय, रोहित कुमार, विवेक कुमार, प्रभारी रोकड़पाल पंकज कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page