अनपूर्णा रेस्टोरेंट के मिठाई में मिला मिलावट सहित अनियमितता,किया गया सील

अनपूर्णा रेस्टोरेंट के मिठाई में मिला मिलावट सहित अनियमितता,किया गया सील
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा व जन-स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट व होटलों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।

पानी टंकी के समीप अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि अग्निशमन यंत्रों का अभाव एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र का अभाव, खाद्य सामग्री के निर्माण में मिलावट के स्पष्ट संकेत, कर्मचारियों द्वारा बिना ग्लव्स व हेडगियर के कार्य करते, उपयोग किए गए खाद्य तेल व सामग्री के भंडारण में चूहों एवं अन्य कीटों की उपस्थिति पायी गयी।

वहीं कच्ची व बोगस बिलिंग के साक्ष्य भी मिले। फुड सेफ्टी एंड स्टंडर्ड एक्ट के तहत प्रतिष्ठान को अस्थायी रूप से सील किया गया। एसडीओ ने बताया कि विधिक माप विज्ञान प्रमाण पत्र का अभाव व श्रमिक कल्याण मानकों की अनदेखी की गयी है। इस परिस्थितियों को जन-स्वास्थ्य के लिये तात्कालिक खतरा मानते हुए, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नमूना संग्रहण किया। वहीं छतौनी के कई प्रतिष्ठानों में भी खाद्य सामग्री का अस्वच्छ भंडारण पाया गया।

साथ ही अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अग्निशमन उपकरणों का अभाव पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नमूने संग्रह किये। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से स्वच्छता संबंधी गंभीर उल्लंघनों पर जुर्माना वसूल किया जायेगा। नगर भवन स्थित एक होटल को सील करने की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारिक संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न किया गया। तथ्यों से वरीय पदाधिकारीगण को अवगत करा दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page