विधानसभा में गायघाट को प्रखंड बनाने की मांग विधायक ने उठाया

विधानसभा में गायघाट को प्रखंड बनाने की मांग विधायक ने उठाया
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। गायघाट को नया प्रखंड बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान में हरसिद्धि प्रखंड में कुल 19 पंचायतें शामिल हैं, जिनमें से लगभग 10 पंचायत प्रखंड मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित हैं। दूरी अधिक होने के कारण आम लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने कहा कि प्रखंड के मध्य भाग में स्थित गायघाट भौगोलिक दृष्टि से उपयुक्त स्थान है। और प्रखंड बनने की सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करता है। यहां से आसपास की पंचायतों तक पहुंच सुगम है, जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने जनहित में गायघाट को शीघ्र प्रखंड का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी  सदन में गायघाट को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मुरारपुर, हरपुर राय, ओलाहा मेहता टोला, जागापाकड़, भादा, गायघाट, मानिकपुर, उज्जैन लोहियार समेत अन्य पंचायतों की दूरी वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से काफी अधिक है। बरसात और अन्य आपात स्थितियों में लोगों को प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने में अतिरिक्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का मानना है कि गायघाट को प्रखंड बनाने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक आसानी से पहुंच सकेगा।

गायघाट को प्रखंड बनाने की मांग उठाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रमुख विजय कुमार ठाकुर, ओलाहा मेहता टोला के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राहुल कुमार तिवारी, हरेंद्र कुशवाहा, अनुपम कुमारी, महेंद्र साहनी, अभिषेक ठाकुर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक की पहल का स्वागत किया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page