हथियारों का जखीरा बरामद करने वाले एसपी सहित पुलिस टीम सम्मानित 

हथियारों का जखीरा बरामद करने वाले एसपी सहित पुलिस टीम सम्मानित 
Facebook WhatsApp

– डीजीपी की ओर से भेजे गए नकदी व प्रशस्ति पत्र‌,डीआईजी बेतिया ने अधिकारियों को सौंपा 

मोतिहारी। कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन के घर से हथियारों का जखीरा बरामद करने वाले पुलिस टीम को डीजीपी विनय कुमार ने नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

प्रशस्ति पत्र शुक्रवार को बेतिया में चंपारण क्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के हाथों पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026 के अवसर पर आयोजित समारोह में डीआईजी ने नगद राशि व डीजीपी विनय कुमार की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र सौंप कर शुभकामनाएं दी।

सम्मानित होने वालों में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह, हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, दरोगा मनीष राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2025 को मुरारपुर पंचायत के सरिसवा स्थित कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन उर्फ ढोलकवा के घर पर एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी किया था। जहां से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और कारतूस  बरामद किए गए।

जबकि मौके पर  कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन और उसकी पत्नी मुखिया फरजाना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।  छापेमारी टीम में हरसिद्धि के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिंह सहित उपरोक्त सभी पुलिस अधिकारी शामिल थे। जिन्हें सम्मानित किया गया है। सम्मान पाकर पुलिस अधिकारी एवं जवान गर्व  महसूस कर रहे थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page