सिकरिया फार्मेसी काॅलेज ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मोतिहारी।सेवा पखबाड़ा के तहत विश्व फार्मेसी दिवस व पं.दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के चरखा पार्क के समीप सिकारिया फार्मेसी द्धारा नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह, युवा भाजपा नेता यमुना कुमार सिकरिया, उप महापौर डाॅ लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता एव कॉलेज के प्रिंसिपल प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।तत्पश्चात पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सासंद राधामोहन ने सर्वप्रथम अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को नि शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में आस-पास के मोहल्ले के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,साथ ही उन्हे निशुल्क दवा वितरण किया गया।इस अवसर चिकित्सको ने नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और फिटनेस से संबंधित उपयोगी सलाह दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह कहा कि पीएम नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जी की जन्म जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में हम लोग मना रहे हैं सौभाग्य से आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती भी है। इसी को लेकर यहां पर एक बड़ा कैम्प लगाया गया है जहां सबका इलाज हो रहा है। यहा सिकारिया फार्मेसी कॉलेज के 50 ऐसे डॉक्टर है जो इस काम में सुबह से लगे हैं। इसके लिए संचालक यमुना सिकारिया बधाई के पात्र है।
वही भाजपा नेता यमुना कुमार सिकारिया ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के साथ साथ विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर मेरे सिकारिया फार्मेसी कॉलेज के द्वारा नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जहां फ्री में लोगों की जांच की जा रही है i
उन्होंने कहा कि एक समय था 2014 के पहले जो बिहार में सिर्फ पांच फार्मेसी के कॉलेज हुआ करते थे लेकिन अभी सौ पार हो गई है यह नरेंद्र मोदी जी के नीतियों की देन है।

