गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में शराब के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी
मोतिहारी। मोतिहारी एवं गोपालगंज पुलिस द्वारा गंडक नदी के कढ़ान दियरा क्षेत्र में अंतरजिला संयुक्त छापामारी किया गया। जिसमें मोतिहारी जिला से डुमरियाघाट थाना, एलटीएफ , केसरिया एवं गोपालगंज जिला से मुहम्मदपुर थाना, सिधवलिया थाना तथा उत्पाद विभाग गोपालगंज की टीम शामिल थी।टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से शराब भठ्ठियो की खोज की।
छापामारी के दौरान करीब 2000 लीटर कच्चा पास विनष्ट किया गया एवं 120 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। होली से पूर्व सरकार के निर्देश के आलोक में शराब के विरुद्ध यह विशेष अभियान दियारा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है , जो आगे भी जारी रहेगा।

