राजस्थान का तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
डुमरियाघाट। थाना की पुलिस ने क्षेत्र थाना अंतर्गत NH 27 पर सेमवापुर मोड के समीप गिरधारी राम पिता बांका राम सांवलोर, बाड़मेर राजस्थान को स्विफ्ट कार पर लदी विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त शराब तस्कर 414.720 लीटर अंग्रेजी शराब लदे स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसको लेकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

