फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति विभाग तत्पर
-स्कूलों में छात्र – छात्राओं को खिलाई गई सर्वजन दवा
तहत बालिका मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पश्चिमी संग्रामपुर, इजरा मे बूथ लगाकर 269 बच्चों व शिक्षकों कों सर्वजन दवा का सेवन कराया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही रोगी हितधारक मंच के सदस्य बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहें है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने दवा खाकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात शिक्षकों एवं बीआरसी के पदाधिकारी ने दवा का सेवन किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया की फाइलेरिया एक गंभीर रोग है। जिसका समाज के सभी तबके के सहयोग से उन्मूलन सम्भव है।इसके लिए सभी योग्य व्यक्ति दवा का सेवन करें, जिससे संग्रामपुर प्रखंड फाइलेरिया मुक्त हो सके। अभियान की सफलता के लिए माइक्रो-प्लान बनाकर घर-घर जाकर लोगों फाइलेरिया से बचाव के लिए दो प्रकार की दवा एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाई जा रही है। जिले के नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एस सी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दवा गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के अलावा दो वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को नहीं खाना है। मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, बीसीएम रवि मंडल, सीफार के जिला प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार पर्वत, पिरामल से रूपेश कुमार, सीएचओ भीखारामजी, एएनएम प्रमिला कुमारी, आश फैसिलिटेटर पुष्पा देवी, के साथ उनकी टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर इजरा के रोगी हितकारक मंच के सदस्य मौजूद थे।

