विधायक के सदन में लाए गए गैर-सरकारी संकल्प पर सरकार ने लगाई मुहर

विधायक के सदन में लाए गए गैर-सरकारी संकल्प पर सरकार ने लगाई मुहर
Facebook WhatsApp

-शहर में लगने वाली जाम से राहत की जगी उम्मीद 

रक्सौल। शहर से जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के प्रयासों को बुधवार के दिन बिहार विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता मिली है। विधायक द्वारा सदन में लाए गए गैर-सरकारी संकल्प पर सरकार ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है। लिहाजा रक्सौल के यातायात प्रबंधन की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही लक्ष्मीपुर स्थित धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत में निजी भूमि पर नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया था, तत्पश्चात सदन में उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा  ने नगर परिषद द्वारा चयनित बस स्टैंड को पूर्ण वैधानिक और प्रशासनिक ऑथेंटिकेशन प्रदान कर दिया गया।​सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि शहर के अत्यंत व्यस्त इलाकों जैसे, बाटा चौक और कोईरिया टोला से बसों का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा और नगर परिषद द्वारा चयनित लक्ष्मीपुर स्थित जमीन से ही बसों का व्यवस्थित संचालन होगा।

इस कदम से न केवल शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी घंटों लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सदन में सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि लक्ष्मीपुर में किए गए इस वैकल्पिक और सुदृढ़ इंतजाम के साथ-साथ रक्सौल में एक भव्य और स्थायी बस स्टैंड के निर्माण हेतु सरकारी भूमि के चयन पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि पिछले महीने उद्घाटन के बाद आज सदन से मिली इस आधिकारिक पुष्टि ने सभी प्रकार के संशयों को समाप्त कर दिया है और अब रक्सौल को एक व्यवस्थित और सुंदर शहर बनाने का हमारा संकल्प धरातल पर पूरी मजबूती से उतरता दिख रहा है। इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की सुविधा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page