बिहार में पहली बार 26 सितंबर को मोतिहारी गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेगी प्रियंका गांधी
मोतिहारी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक सांसद व कांग्रेस की
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को बिहार में अपनी पहली चुनावी सभा मोतिहारी गांधी मैदान में करेंगी। इसको लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सभा स्थल पर विशाल मंच बनाया गया है।इसके साथ ही गांधी मैदान में आम जनता विशेषकर महिलाओ के लिए बनाये गये हैंगर में कुर्सियो की व्यवस्था की गई है।
सभा की तैयारी की माॅनिटरिग कांग्रेस सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे है।सभा स्थल पर लाखो लोगो की बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरे मोतिहारी शहर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा व अन्य कांग्रेस के नेताओं के बैनर-पोस्टर से अटा पड़ा है।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका गांधी के इस दौरे को कांग्रेस पार्टी की बिहार में चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है,प्रियंका गांधी की इस सभा के माध्यम से कांग्रेस अपने विजन से जनता को रूबरू करायेगी।खासकर उन महिला वोटरो को साधने की कोशिश होगी। जिसके बलबूते एकबार फिर नीतीश कुमार के सत्ता में वापसी का दावा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है,कि मोतिहारी में सभा करने के बाद प्रियंका गांधी सदाकत आश्रम में भी महिलाओं से सीधे बातचीत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा होगी। वे दोपहर करीब 12:30 बजे मोतिहारी पहुंचेंगी।

