लद्दाख में हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रित

लद्दाख में हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रित
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा आंदोलन बुधवार को अचानक हिंसा में तब्दील हो गया।

शांतिपूर्ण आंदोलन ने जब उग्र रूप लिया तो हालात बेकाबू हो गए। लेह की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भिड़ंत में अब तक चार लोगों की जान चली गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें 40 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने लेह और करगिल में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इंटरनेट की स्पीड को धीमा कर दिया गया है ताकि अफवाहें और भड़काऊ सामग्री फैलने से रोकी जा सके। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शहर की सड़कों पर तैनात हैं और माहौल अभी भी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page