भाजपा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रघान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी

भाजपा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रघान को बनाया बिहार का चुनाव प्रभारी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बिहार और भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।इस आशय का पत्र जारी करते भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page