केंद्रीय सुविधाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विकास की रीढ़: कुलपति

केंद्रीय सुविधाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विकास की रीढ़: कुलपति
Facebook WhatsApp


-मुंशी सिंह महाविद्यालय केन्द्रीय अनुसंधान सुविधा
का उद्घाटन
मोतिहारी। बहुप्रतिष्ठित मुंशी सिंह महाविद्यालय में नव-स्थापित केन्द्रीय अनुसंधान सुविधा
का उद्घाटन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। वहीं उपस्थित अतिथियों ने नव स्थापित अनुसंधान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि प्रो. राय के साथ-साथ विश्वविद्यालय रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नावेदुल हक, जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश मोहन, प्रो. ब्रज किशोर प्रसाद सिंह, तथा मुंशी सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार एवं एलएनडी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मृगेन्द्र कुमार उपस्थित थे। प्राचार्य प्रो. हक ने महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस नव-स्थापित सुविधा की आवश्यकता, विशेषताएं एवं इसके दीर्घकालिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि इस प्रकार की केंद्रीय सुविधाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने डॉ. शफीकुर रहमान एवं डॉ. विपुल वैभव के समन्वय प्रयासों की विशेष सराहना किया। प्रो. नावेदुल हक ने कहा कि अनुसंधान सुविधाएं स्थानीय समस्याओं के समाधान खोजने में अत्यंत उपयोगी होंगी। डॉ. शफीकुर रहमान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page