मोदी की सरकार में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव:सांसद

मोदी की सरकार में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव:सांसद
Facebook WhatsApp


– अरेराज में दो दिवसीय कृषि, मात्स्यिकी एवं पशुधन अंत्योदय मेला का आयोजन

मोतिहारी। अरेराज में दो दिवसीय कृषि, मात्स्यिकी एवं पशुधन अंत्योदय मेला सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि हमारा मानना है कि दो दशकों में भारतीय कृषि क्षेत्र में यूपीए के दौरान कृषि क्षेत्र की समग्रता, किसानों के आय को बढाने, कृषि कार्य में लागत मूल्य को करने और उसमें नवाचार तथा प्रौद्योगिकी के प्रयोग से सम्बंधित विषयों को लेकर कोई समझ नहीं नहीं थी, जबकि, एनडीए सरकार ने समग्रता के भाव से  योजनाओं का निर्माण किया है एवं बर्ड आई व्यू से उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया और लक्षित समाज के लिए उसे हितकारी बनाया है।     

आज सीमान्त किसानों के लिए ‘किसान सम्मान निधि उनके आत्मबल का साधन है, पीएम फसल बीमा योजना उनके जोखिमों को कम कर रही है, और हर खेत को पानी का हमारा दशकों पुराना नारा दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के माध्यम से सफल हो चुकी है”
मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के प्रति अभूतपूर्व प्रतिबद्धता को दर्शा कर दिखा दिया है। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए दिए गए विशेष बल ने भारत के कृषि निर्यात क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है, जिससे भारतीय किसानों के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुल गए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page