पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा कार्य के प्रणेता: राधामोहन
मोतिहारी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लुम्बिनी भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद का सूत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय और शासन ही नहीं सेवा कार्य के भी प्रणेता थे।पुष्पार्पण करने वाले पार्टी के अन्य नेताओं में मोतिहारी विधायक, उत्तर प्रदेश निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री, भानू प्रताप वर्मा, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, ऋषभ झा, उत्तम मिश्रा, रोचक झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

